दिवाली के त्योहार के साथ ही अक्टूबर 2025 में बैंकों की लंबी छुट्टियों का दौर शुरू हो गया है। अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग त्योहारों के चलते बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होंगी। यहाँ जानें पूरी डिटेल्स, ताकि आप अपने जरूरी बैंकिंग काम समय पर निपटा सकें।
अक्टूबर 2025 में बैंक छुट्टियों का कैलेंडर
20 अक्टूबर (सोमवार):
-
दिवाली / नरक चतुर्दशी / काली पूजा
-
बंद: महाराष्ट्र, ओडिशा, सिक्किम, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर और बिहार को छोड़कर सभी राज्यों में।
21 अक्टूबर (मंगलवार):
-
दिवाली अमावस्या / लक्ष्मी पूजन / गोवर्धन पूजा
-
बंद: महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर।
22 अक्टूबर (बुधवार):
-
दिवाली (बलिप्रतिपदा) / गोवर्धन पूजा / विक्रम संवत नव वर्ष
-
बंद: गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार।
23 अक्टूबर (गुरुवार):
-
भाई दूज / चित्रगुप्त जयंती / भातृ द्वितीया
-
बंद: गुजरात, सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश।
खास बातें:
-
सिक्किम में 21, 22 और 23 अक्टूबर को लगातार तीन दिन बैंक पूरी तरह बंद रहेंगे।
-
अक्टूबर 2025 में कुल 21 दिन देशभर के बैंक बंद रहेंगे (इसमें रविवार और दूसरी नियमित छुट्टियां शामिल हैं)।
-
19 अक्टूबर (रविवार) को पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
