
दिल्ली के मुख्यमंत्री की नियुक्ति की खबर लोगो को जैसे ही लगी ,तो लोगो के बीच नाम जानने का सस्पेंस बढ़ने लगा ।आज शाम विधायक दल की बैठक में ये नाम से सस्पेंस उठने वाला है।
27 साल के बाद बीजेपी ने दिल्ली की सत्ता में वापसी की है।आज दिल्ली की विधानसभा बैठक में मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगने वाली है । ये बैठक आज शाम 7 बजे शुरू होगी ।दिल्ली के विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद से ही ऐसे कई नाम इस दौड़ में नज़र आए ,पर आज आखिरकार इस नाम से पर्दा उठ ही जाएगा जिसका लोगो को बेसब्री से इंतजार है।बैठक के तुरंत बाद इस नाम का खुलासा होने की संभावनाएं है।बीजेपी ने विधानसभा चुनावों में 70 मै से 48 सीटो पर अपनी बेहतरीन जीत दर्ज़ की थी।
मुख्यमंत्री शपथग्रहण समारोह
मुख्यमंत्री का शपथग्रहण समारोह गुरुवार दोपहर 12:30 शुरू हो जाएगा। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ, विनोद तावड़े और महामंत्री संगठन बीएल संतोष इन तैयारियों पर नजर बनाए हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत सभी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता, कारोबारी और गणमान्य व्यक्ति शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा हो सकते हैं।
दिल्ली की मुख्यमंत्री की रेस में कौन कौन से नाम शामिल?
दिल्ली के नए मुख्यमंत्री की रेस में शामिल जिन नामों पर चर्चा हो रही है, उन नामों में ,प्रवेश वर्मा प्रमुख हैं। उन्होंने इस विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल हराया है। दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय, रेखा गुप्ता ,पवन शर्मा, आशीष सूद,और शिखा राय जैसे बाकी नेता भी इस मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में शामिल बताए जा रहे हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए जिन नामों पर ज़्यादा चर्चा हो रही है, उनके अलावा कुछ ऐसे नेता भी हैं जो इस रेस में अलग ही खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। बवाना सीट से विधायक रवींद्र इंद्राज सिंह और भाजपा के लिए पहली बार मादीपुर सीट जीतने वाले कैलाश गंगवाल को इसी तरह देखा जा रहा है। पार्टी के कुछ नेता मानते हैं कि राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में जिस तरह से भाजपा ने मुख्यमंत्री चुनकर सभी को चौंकाया था, दिल्ली में भी वह इस रणनीति को इस्तमाल कर सकती है।