
कनाडा के टोरंटो में शुक्रवार रात एक पब में हुई गोलीबारी में 11 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घटना रात करीब 10.30 बजे प्रोग्रेस एवेन्यू और कॉरपोरेट ड्राइव के पास हुई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस अधिकारी ने अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कि आरोपियों का मकसद क्या था। साथ ही गोलीबारी के लिए किस हथियार का इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है।