
ग्रेटर नोएडा: वर्षों से जिसका इंतजार था, वह सपना अब पूरा हो गया। ऐसा हम इसलिए बोल रहे है क्यों कि,बता दे कि, सूरजपुर साइट-सी स्थित मिगसन ग्रीन मेंशन सोसाइटी के निवासियों के लिए रविवार का दिन यादगार रहा। सोसाइटी में रजिस्ट्री प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।
विधायक तेजपाल नागर की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने मिगसन ग्रीन मेंशन सोसाइटी के 36 फ्लैट खरीदारों को उनके रजिस्ट्री दस्तावेज प्रदान किए। अगले कुछ दिनों में लगभग 200 और रजिस्ट्रियों के पूरे होने की संभावना जताई जा रही है, और यह प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी। 10 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद इन खरीदारों को मालिकाना हक प्राप्त हुआ। इस अवसर पर एक रजिस्ट्री हस्तांतरण समारोह भी आयोजित किया गया, जिससे सोसाइटी में उत्सव का माहौल बन गया।
खुशी की लहर
विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि लंबे समय से अपने घर के मालिक बनने का सपना देख रहे खरीदारों का सपना साकार हो गया। यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी सोच और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। विधायक ने इसे एक पुण्य कार्य बताते हुए सभी को बधाई दी। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा कि यह परियोजना वर्ष 2011 में प्रारंभ हुई थी और 2016 में निर्माण पूर्ण हो गया था। हालांकि, एफएआर (फ्लोर एरिया रेशियो) 3.50 होने के कारण नक्शा स्वीकृत नहीं हो सका था। अब सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और परियोजना को पूर्णता प्रमाण पत्र मिल चुका है, जिससे रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू हो सकी है। उन्होंने सोसाइटी के सभी खरीदारों को मालिकाना हक मिलने पर शुभकामनाएं दीं।