
पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने रोहित शर्मा की फिटनेस पर कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद की हालिया टिप्पणी की आलोचना की है। भज्जी ने कांग्रेस नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि शमा को खेल के बारे में कितनी जानकारी है। इतना ही नहीं भज्जी ने यह भी कहा कि उनकी खुद की उपलब्धि क्या है।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल के दौरान कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने रोहित शर्मा की फिटनेस पर टिप्पणी की थी। एक पोस्ट में, जिसे अब हटा दिया गया है, शमा ने लिखा था कि वह एक खिलाड़ी के रूप में मोटे हैं। एक्स पर एक अलग पोस्ट में शमा ने रोहित को सबसे अप्रभावी कप्तान भी कहा।
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया
हालांकि, भारत ने मंगलवार को सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया। इसके बाद शमा ने रोहित की कप्तानी पर अपनी टिप्पणी से पीछे हटते हुए खेल में उनके नेतृत्व की प्रशंसा की। तब तक बहुत देर हो चुकी थी। शमा की भारतीय क्रिकेट में आलोचना होने लगी।
अब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने खेल के बारे में उचित जानकारी के बिना रोहित की आलोचना करने के शमा के कदम पर सवाल उठाया है। इंडिया टुडे से बात करते हुए हरभजन सिंह ने कांग्रेस नेता पर निशाना साधा।
बता दें कि फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम अब तक टूर्नामेंट में अपराजित रही है। वहीं, न्यूजीलैंड को लीग चरण में भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।