
श्रीनगर में जवानों के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा की हमें अपनी सेना पर गर्व है। जिसके बाद उन्होंने कहा की ऑपरेशन सिंदूर आतंक पर बड़ी कार्रवाई की है और अब पाकिस्तान से बात सिर्फ PoK, आतंकवाद पर होगी। उनकी न्यूक्लियर धमकी की हमें परवाह नहीं है। आतंकी आका खुद को महफूज ना समझे। आतंकवाद और बात एक साथ नहीं चलेगी। उन्होंने धर्म देखा, हमने कर्म देखकर मारा कोई भी आतंकी हमला अब युद्ध माना जाएगा। इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने कहा की हमने पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया है। राजनाथ सिंह का श्रीनगर में दिया गया यह संबोधन एक बहुपरतीय संवाद था – जिसमें आश्वासन के साथ-साथ आने वाली चुनौतियों की यथार्थवादी स्वीकारोक्ति भी शामिल थी। यह संदेश न केवल क्षेत्रीय शांति के लिए आवश्यक है, बल्कि नागरिकों के बीच आत्मविश्वास और सशक्तिकरण की भावना को भी मजबूत करता है।